दर्दनाक रेल हादसा: दशहरा समारोह के आयोजक कांग्रेसी कौंसलर पति ने VIDEO जारी कर दी सफाई, आप भी देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 22 Oct 2018

डेली संवाद, अमृतसर

दशहरे वाले दिन अमृतसर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद भूमिगत हुए कांग्रेसी कौंसलर के पति सौरभ मदान का आज एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सौरभ ने अपना पक्ष रखा है। सौरभ के मुताबिक उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों से दशहरा के लिए परमीशन ली हुई थी।

पढ़ें: #MeToo: महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली- शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरा, कहा-शाम को अकेले में आऩा

आपको बता दें कि दशहरे के दिन भीषण ट्रेन हादसे में 59 लोगोंकी मौत हो गई वहीं करीब 80 लोग घायल हो गए। कई घायलों ने तो हादसे में अपने शरीर के अंग भी गंवा लिए। आज दशहरा आयोजन करने वाले कांग्रेस पार्षद के पति सौरभ मदान का आज एक वीडियो सामने आया है।

सुनें और देखें सौरभ का पूरा वीडियो

वीडियो में सौरभ कहते हैं कि हमने दशहरा मनाना था सबको इकट्ठे करने के लिए और इसके लिए हमने सभी प्रकार की मंजूरी भी ली हुई थी। रावण के पुतले के पास 20 फुट का खाली स्थान छोड़ा हुआ था। हमने तो धोबीघाट वाली दशहरा ग्राऊंड में दशहरा आयोजित किया न कि रेलवे लाइनों में।

सौरभ वीडियो में कहते हैं कि वह हाथ जोडक़र सबसे विनती करते हैं कि कुछ लोग निजी रंजिश के कारण उनको टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार बहुत दुखी है हमारी मदद की जाए।

दर्दनाक हादसे की देखें वीडियो…(कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें)

https://www.youtube.com/watch?v=P94J2IJ2H0Y&t=10s

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *