प्रियंका गांधी हुई लापता! रायबरेली में जगह-जगह लगे पोस्टर, कांग्रेस ने बताया गंदी हरकत, पढ़ें पॉलिटिक्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 22 Oct 2018

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में प्रियंका गांधी के खिलाफ सोमवार को ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ और ‘प्रियंका लापता’ के पोस्टर देखने को मिले। रायबरेली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष व प्रियंका की मां सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रातों-रात लगे इन पोस्टरों में प्रियंका को लापता बताया गया है और कहा गया है कि उनके आखिरी दौरे के बाद से यहां कई हादसे हुए। कांग्रेसी गढ़ में प्रियंका ने आने की जहमत नहीं उठाई जहां उन्हें उनकी मां के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

राय बरेली में चुनावों के दौरान प्रियंका द्वारा गांधी परिवार का इस शहर से संबंध जोड़ते हुए भावुक होने का भी पोस्टरों में मखौल उड़ाया गया और उन्हें ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका वोट बटोरने के लिए रायबरेली के लोगों की भावनाओं के साथ खेलती हैं।

पोस्टर में प्रियंका से सवाल पूछा गया कि वह रायबरेली कब आएंगी। इन पोस्टरों को मुख्य मार्गो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों जैसे त्रिपुला चौराहे व हरदासपुर की दीवारों पर लगाया गया है।

पोस्टरों के जरिए प्रियंका से यहां हरचंदपुर रेल दुर्घटना और ऊंचाहार में एनटीपीसी ब्लास्ट जैसे हादसों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल किए गए हैं। पोस्टर में यह भी सवाल किया गया कि वह नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा जैसे हिंदुओं के त्योहारों में तो नहीं दिखाई दी तो अब क्या ईद में दिखाई देंगी?

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इसे विरोधियों की ‘गंदी हरकत’ करार देते हुए कहा कि वे 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी से खौफ खाए हैं।

दो सांड़ों की ‘फाइट’ में जालंधर की सीनियर डिप्टी मेयर का परिवार खौफजदा, देखें VIDEO

https://youtu.be/7UWmhw5mfAc

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *