मुख्यमंत्री, ओएसडी, मंत्रियों और नौकरशाहों के लिए पंजाब सरकार खरीदेगी 16 लैंड क्रूजर व लग्जरी कारें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 22 Oct 2018

चंडीगढ़। पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार अपने मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के लिए लग्जरी गाड़ियां खऱीदने जा रहे हैं। पंजाब के परिवहन विभाग ने 16 लैंड क्रूजर गाड़ियों की खरीद को हरी झंडी दिखाई है जिनमें से दो बुलेटप्रूफ हैं।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

मुख्यमंत्री के स्टाफ के लिए भी 13 महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन खरीदने की योजना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के OSDs के लिए 14 मारुति डिजायर या होंडा अमेज या मारुति अर्टिगा खरीदने का प्रस्ताव है।

राज्य के परिवहन विभाग ने 16 लैंड क्रूज़र वाहन खरीदने की अनुमति दे दी है जिनमें से दो बुलेटप्रूफ वाहनों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह करेंगे।

दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री के पास पहले से लग्जरी वाहनों का बेड़ा है जिनमें 6 मित्सुबिशी मोंटेरो और अंबेसडर कार हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने 17 कैबिनेट सहयोगियों के लिए भी टोएटा फॉर्चूनर वाहन खरीदने की मंजूरी दी है। राज्य सरकार विधायकों के लिए भी 97 टोएटा क्रेस्टा वाहन खरीदेगी। (साभार-आजतक)

दो सांड़ों की ‘फाइट’ में जालंधर की सीनियर डिप्टी मेयर का परिवार खौफजदा, देखें VIDEO

https://youtu.be/7UWmhw5mfAc

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *