शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए PIDB को 335 करोड़ जारी, पढ़ें आपके शहर में क्या होगा विकास काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 23 Oct 2018

कैप्टन  सरकार द्वारा विकास प्रोजेक्टों और कल्याण स्कीमों के लिए 335 करोड़ रुपए जारी

डेली संवाद, चंडीगढ़

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने विभिन्न विकास प्रोजेक्टों और स्कीमों के लिए फंड जारी करने के साथ-साथ सितम्बर महीने के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशनों का निपटारा कर दिया है।

राज्य सरकार ने सितम्बर की पैंशनों के 140 करोड़ रुपए सहित स्थानीय निकाय विभाग और पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पी.आई.डी.बी.) के प्रोजेक्टों और स्कीमों की बकाया अदायगी के लिए 335 करोड़ रुपए के फंड जारी किये हैं।

पैंशनों के लिए 140 करोड़ और मुलाजिमों की सेवामुक्ति के भुगतान के लिए 39 करोड़ रुपए जारी

इनमें स्थानीय निकाय विभाग के लिए 125 करोड़ रुपए जबकि पी.आई.डी.बी. के लिए बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों के चल रहे कार्यों में तेज़ी लाने के लिए 31 करोड़ रुपए जारी किये हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुलाजिमों की मृत्यु और सेवामुक्ति ग्रैच्यूइटी से सम्बन्धित अदायगी के लिए 39 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है जिससे अब तक का निपटारा हो चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि यह फंड लाभार्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशनों की समय पर अदायगी को यकीनी बनाने और सरकार के प्राथमिक सैक्टरों में विकास प्रोजेक्टों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए जारी किये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को राज्य की वित्तीय स्थिति को स्थिर बनाने हेतु अनावश्यक खर्चे घटाकर विकास के लिए अतिरिक्त साधन जुटाने के लिए अपने प्रयास तेज़ करने के हुक्म दिए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *