कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की अगले महीने 12 दिसंबर को जालंधर में शादी, जानें कौन होगी दुल्हन?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 23 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

कॉमेडियन कपिल शर्मा अगले महीने 12 दिसंबर को जालंधर में अपनी पुरानी महिला मित्र गिन्नी चतरथ से शादी करेंगे। अपनी शादी के मुद्दे पर खुलासा करते हुए कपिल ने कहा, ‘शादी 12 दिसंबर को जालंधर में होगी। यह गिन्नी का गृहनगर है।

हम इसे बेहद सादे तरीके से करना चाहते थे, लेकिन गिन्नी अपने परिवार की इकलौती बेटी हैं तो वे लोग यह शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। मैं उनकी भावनाओं को बखूबी समझता हूं। मेरी मां भी मेरी शादी भव्य तरीके से करना चाहती हैं।’ कपिल ने याद किया कि उनके बड़े भाई की शादी एक सादे समारोह में हुई थी।

शादे समारोह में शादी करना चाहते थे कपिल

उन्होंने कहा, ‘जब मेरे भाई की शादी हुई थी, तब मेरी आमदनी ज्यादा नहीं थी। हम सिर्फ कुछ बाराती लेकर गए थे और भाभी को घर ले आए थे। लेकिन जब मेरी बहन की शादी हुई तो मेरी आमदनी अच्छी होने लगी थी। तब हमने वह शादी शानदार तरीके से की थी।

यह हमारे स्तर के अनुसार शानदार थी।’ पिछले कुछ समय से कपिल शर्मा का व्यक्तिगत जीवन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। उनका करियर भी बेपटरी हुआ है। वह एक बार फिर अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा’ के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं।

कपिल शर्मा ने कहा कि वह अब बहुत खुश हैं

उनका कहना है कि वह शादी की बात को भी छिपा कर रखना चाहते थे। कपिल शर्मा ने कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताहों से मैं अपनी पंजाबी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हूं। मीडिया के लगातार प्रश्न करने के बावजूद प्रचार के समय मैं शादी के बारे में बात नहीं करना चाहता था।

‘ महिला मित्र से शादी करने पर खुशी मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “बेशक मैं खुश हूं। लेकिन इससे ज्यादा खुशी मुझे अपनी मां का चेहरा देखकर हो रही है।” शादी के बाद 14 दिसंबर को एक प्रीतिभोज आयोजित होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *