PayTm का डाटा चोरी कर 20 करोड़ की मांगी रंगदारी, कंपनी की महिला वाइस प्रेसीडेंट समेत तीन गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 509 शब्द|📅 23 Oct 2018

नोएडा। मोबाइल वॉलेट की नामी कंपनी पेटीएम का गोपनीय डाटा चोरी कर मालिक से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले में नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कंपनी की महिला वाइस प्रेसिडेंट, उसके पति और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला वाइस प्रेसिडेंट का नाम सोनिया धवन है। सोनिया धवन विजय शेखर की निजी सचिव भी थी। उसने एक अन्य कर्मचारी देवेंद्र की मदद से कंपनी का गोपनीय डाटा चोरी कर लिया। इसके बाद वह कंपनी मालिक को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने लगी।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

इस पूरे प्रकरण में सोनिया का पति रूपक जैन भी शामिल है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा की शिकायत पर थाना सेक्टर 20 में इस मामले में रिपार्ट दर्ज हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सितंबर महीने से कंपनी मालिक से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी न देने पर आरोपी कंपनी का गोपनीय डाटा सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि कंपनी मालिक आरोपियों को दो लाख रुपये दे भी चुके थे। इसके बाद भी आरोपी अब भी कंपनी मालिक से 10 करोड़ रुपये की और मांग कर रहे थे।

आरोपियों की धमकी से परेशान होकर कंपनी मालिक विजय शेखर ने मामले में नोएडा पुलिस से शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से काफी मात्रा में कंपनी का गोपनीय डाटा भी बरामद हुआ है।

10 वर्षों से कंपनी में काम कर रही थी सोनिया

विजय शेखर शर्मा सी-419ए टेलीकॉम कॉलोनी सेक्टर 62 में रहते हैं। इनके भाई व कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजय शेखर ने बताया कि प्रतीक लोरीयल सोसायटी सेक्टर 120 में रहने वाली सोनिया धवन कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट थी।

वह कंपनी में पिछले 10 वर्षो से जुड़ी हुई थी। आरोप है कि सोनिया ने साजिश के तहत उनके भाई की मोबाइल और कंप्यूटर से गोपनीय और निजी डाटा चोरी कर लिया। इस साजिश में सोनिया का पति रूपक जैन और शाहदरा सूरजपुर निवासी कंपनी कर्मी देवेंद्र कुमार भी शामिल था।

सोनिया व देवेंद्र को ऑफिस से किया गया गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुई कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट सोनिया धवन के वकील प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सोनिया व देवेंद्र को सेक्टर 5 स्थित पेटीएम के दफ्तर से, जबकि उनके पति को सेक्टर 120 स्थित घर से पकड़ा है।

वह 4 बजे से थाने में हैं। वह सोनया और उनके पति से मिलना चाहते हैं। पुलिस पूछताछ की बात कह कर उन लोगों से मिलने नहीं दे रही है। उन लोगों से बातचीत के बाद ही आरोपों पर कुछ कह सकेंगे। (साभार-दैनिक जागरण)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *