नेता के मकान में देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में युवती और मुखिया समेत 4 गिरफ्तार

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 688 शब्द|📅 23 Oct 2018

जमुई। महिसौड़ी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान से एक युवती, पंचायत के मुखिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। बरामद सामान से यह स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्थान पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार की दोपहर बाद एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में जमुई थाना की पुलिस ने की है। पुलिस छापेमारी में खैरा प्रखंड के हड़खार पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह, मकान मालिक कन्हैया सिंह एवं मुकेश साह नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गयी लड़की भागलपुर जिले की बतायी जाती है महिसौड़ी के एक मकान में वह ठहरी हुई थी।

घर से मिले मोबाइल व कई आपत्तिजनक सामान

थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटनास्थल से मोबाइल, कंडोम सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं। सोमवार की दोपहर बाद महिसौड़ी के कन्हैया सिंह के मकान में पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां से एक युवती समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

डांसर के कहने पर युवती आयी थी जमुई

जिस मकान में यह धंधा चल रहा था उसके मालिक कन्हैया सिंह का एक राजनीति दल से गहरा संबंध है। जबकि पकड़ी गयी लड़की मजबूरी में डांस कार्यक्रम करने की दुहाई दे रही थी। उसका कहना था कि पीरपैंती की एक डांसर के कहने पर वह जमुई आयी थी। एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महिसौड़ी इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

बाहर से लड़कियों को मंगवाया जाता है। शहर के अलावे आसपास जिले के लोग भी ग्राहक के रूप में वहां आते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाय। पकड़े गये लोग अपने को बेकसूर बता रहे थे।

बंगाल से भी मंगायी जाती थी युवतियां

सेक्स रैकेट संचालक के संपर्क में आसपास जिले के अलावे पश्चिम बंगाल की लड़कियां रहती थी। स्थानीय लोगों के साथ ज्यादा संपर्क होने से मामले का भंडाफोड़ हो सकता था। इसलिए बाहर के ग्राहकों से ही ज्यादा संपर्क किया जाता था।

बाहरी ग्राहकों के सहारे आसपास के लोग भी मौके का फायदा उठाते थे। इस मामले में पकड़ी गयी युवती की बातों पर अगर गौर करें तो आर्केस्ट्रा में डांस कार्यक्रम करने वाली एक लड़की संपर्क में रहती थी। उसी लड़की के सहारे अन्य लड़कियां भी वहां पहुंचती थी।

वीडियो कॉल पर पसंद करायी जाती थी युवतियां

सेक्स रैकेट के संचालन से जुड़े लोग भी मोबाइल के फायदे और नुकसान को समझते थे। यही कारण था कि ग्राहकों से बात करने के दौरान बहुत सावधानी बरती जाती थी। व्हाटसएप्प और वीडियो कॉल के माध्यम से ग्राहक से बात कराकर सौदा तय किया जाता था। इससे पहले इस धंधे में लिप्त लड़कियों की फोटो दिखायी जाती थी।

वीडियो कॉल पर बात भी करा दिया जाता था। युवतियों से बात करने के बाद ग्राहक उत्साहित होकर आपा खो बैठते और महंगा सौदा भी तय हो जाता था। छोटे से शहर जमुई में ऐसी सुविधा आज इंटरनेट के माध्यम से मिलने लगी थी। आसपास के लोग संपर्क में थे। पुलिस बरामद किये मोबाइल के आधार पर वैसे लोगों की पहचान करने में जुटी है जो अय्याशी के लिए मोबाइल पर बात करते थे।

जमुई के एसपी जे. रेड्डी ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी थी। जांच में यह मामला सही पाया गया। पुलिस ने मौके से एक युवती और तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है।

जिस मकान में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। उस मकान में रह रहे लोगों के बारे में अनुसंधान किया जायेगा। जो भी मामला सही पाया जायेगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी। (साभार-HT)

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *