⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 122 शब्द|📅 24 Oct 2018
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक से डा. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) को जाती रोड पर स्थित होटल डाउनटाउन में अचानक आग लग गई है। धुआं उठते देखकर होटल के मुलाजिमों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक होटल डाउन टाउन के सी ब्लॉक में आग लगी है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद सभी गैस्ट को बाहर निकाला जा रहा है। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…








