#MeToo: पंजाब के कैबिनेट मंत्री की कुर्सी खतरे में, ‘अश्लील मैसेज’ के खिलाफ स्त्री अकाली दल ने खोला मोर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 25 Oct 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

एक सीनियर आईएएस महिला अफसर को अश्लील मैसेज भेजने को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। अश्लील मैसेज भेजने वाले पंजाब के कैबिनेट मंँत्री के नाम का खुलासा अकाली दल के सुप्रीमो और सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने की है। वहीं, स्त्री अकाली दल की महिलाओं ने रोष मार्च निकाला।

महिलाओं ने कहा है कि प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने महिला अफसर को गंदा मैसेज भेजा है। उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। इस संबंध में अकाली दल ने मांग पत्र भी सौंपा है। फिलहाल इस संबंध में डेली संवाद ने जब मंत्री चन्नी का पक्ष जानना चाहा तो उनका लगातार दो दिन से नंबर ही बंद बताया जा रहा है।

प्रदेश के टेक्निकल शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप है कि उन्होंने सीनियर महिला अफसर को गंदे मैसेज भेजे। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विदेश घूमने के शौकीन है जहां पर अपने साथ महिला साथियों को ले जाना भी चाहते थे।

इसी सिलसिले में उन्होंने जब आईएएस महिला अधिकारी से बात की तो उसने मना कर दिया। इसके बाद चन्नी ने अश्लील मैसेज और शरो-शायरी महिला अफसर को भेजना शुरू कर दी। इसकी शिकायत की गई तो कैप्टन अमरिंदर के सामने चन्नी ने माफी मांगी थी। 

सुखबीर बादल ने टवीट करते हुए लिखा है कि स्कूली शिक्षा कौम का आधार होता है। लेकिन कांग्रेस ने गंदा इतिहास लिखकर पूरे कौम को हमला किया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए लिखा कि एक सिख मुख्यमंत्री के होते हुए ये सबकुछ हो गया है। यही नहीं इस मसले पर आम आदमी पार्टी ने उक्त मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *