#MeToo : केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री की छिन सकती है ‘कुर्सी’, पढ़े अश्लील मैसेज की पूरी कहानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 25 Oct 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मालवा बेल्ट से संबंधित कैबिनेट मंत्री की कुर्सी जाने वाली है। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के बाद पंजाब के इस कैबिनेट मंत्री को #MeToo कैंपेन सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकता है।

पंजाब में प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने केंद्र के एमजे अकबर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उक्त मंत्री का तत्काल इस्तीफा मांगा है। जिससे पंजाब की सियासत बदलने वाली है।

फिलहाल सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इजरायल दौरे पर हैं। सूत्र बता रहे हैं कि वे 2 नवंबर को पंजाब वापस आएंगे। इसके बाद कांग्रेस हाई कमान कोई फैसला ले सकता है।

हालांकि इजरायल से ही कैप्टन ने इस मामले को पटाक्षेप करने की बात कही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। कैबिनेट मंत्री ने उक्त महिला अफसर से माफी मांगने के बाद महिला अफसर संतुष्ट हो गई।

कैबिनेट मंत्री पर #Metoo बेअसर, महिला IAS अफसर को भेजे अश्लील मैसेज, कुर्सी खतरे में

उधर, मालवा के इस मंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ते ही कई अन्य नेता कुर्सी के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसमें दोआबा के एक सीनियर लीडर का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। जिससे ये सीनियर लीडर आजकल दिल्ली में राहुल के करीबियों से अपनी गोटी फिट करने में जुटा है। हालांकि इस सीनियर लीडर का ट्रैक भी राहुल की नजर में खराब है।

यह है पूरा मामला

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने एक महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के ध्यान में मामला आने के बाद मंत्री ने महिला अफसर से माफी तो मांग ली है, लेकिन मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के पास पहुंच गया है।

अखबार में छपी खबर के मुताबिक कथित तौर पर मंत्री द्वारा महिला अधिकारी को देर रात अश्लील मैसेज भेजे गए थे, जिस पर महिला ने शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *