इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में अंतर-स्कूल मुकाबले ‘तरंग-2018’ आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 26 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंज़ द्वारा अपने लोहारां कैम्पस में अंतर-स्कूल मुकाबले तरंग-2018 आयोजित करवाए गए। इसमें 15 स्कूलों के विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। इन मुकाबलों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियोंं में आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना था।

इन मुकाबलों में पोस्टर मेकिंग, क्रिएटिव राइटिंग, क्विज़, ग्रुप डिस्कशन, रंगोली, ग्रुप डांस, भाषण, सोलो सिंगिंग, सोलो डांस, एड-मैड शो, कुकिंग विदाउट फायर, फास्ट फिंगजऱ्, ग्रुप सांग आदि शामिल थे। विद्यार्थियोंं ने पूरे जोश व उत्साहपूर्वक इन मुकाबलों मेंं भाग लिया। विद्यार्थी अपने-अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत सतर्क थे।

#MeToo में फंसे पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी, महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंज़ के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने अध्यापकों व विद्यार्थियोंं द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की जिन्होंने यह शानदार आयोजन करवाने मेंं बहुत मेहनत की। उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसे आयोजनोंं से विद्यार्थियोंं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का सही मौका मिलता है।

इन मुकाबलों में जो स्कूल विजेता रहे वे निम्नलिखित हैं

भाषण मुकाबले में एकम पब्लिक स्कूल, नकोदर, क्रिएटिव राइटिंग में एकम पब्लिक स्कूल, नकोदर, क्विज़ में इनोसैंट हाट्र्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाऊन जालन्धर, सफाई सेवक की खोज में एकम पब्लिक स्कूल नकोदर, ग्रुप डिस्कशन में इनोसैंंट हाट्र्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाऊन, रंगोली में एकम पब्लिक स्कूल, नकोदर, ग्रुप डांस में सरकारी को-एजुकेशन मॉडल स्कूल जालन्धर।

सोलो सांग में एकम पब्लिक स्कूल नकोदर, सोलो डांस में इनोसैंट हाट्र्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाऊन, कुकिंग विदाउट फायर में इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, फास्ट फिंगजऱ् में सरकारी को-एजुकेशन मॉडल स्कूल जालन्धर।

ग्रुप सांग में एकम पब्लिक स्कूल, नकोदर। ओवरआल ट्राफी एकम पब्लिक स्कूल, नकोदर स्कूल ने जीती। होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल दीपक पॉल ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *