पटाखा बनाने के दौरान तेज धमाका, पूरा घर उड़ गया, मौके पर ही 8 लोगों की मौत, कई लोग घायल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 513 शब्द|📅 26 Oct 2018

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के पास ककराला रोड स्थित देसी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इसमें पटाखा लाइसेंस धारक और बिल्डिंग स्वामी सहित आठ लोग मारे गए जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विस्फोट होने से तीन दुकानें के लिंटर ढह गए। तीन घंटे के रेस्कूय ऑपरेशन के बाद बिल्डिंग के मलबे से दो लोगों की लाशें निकाली गई है। जिलाधिकारी ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश किए हैं। देर शाम बरेली से पहुंचे कमिश्नर और आईजी ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

गांव दौरी नरोत्तमपुर निवासी संजू (25) पुत्र प्रसादी लाल पटाखे बनाने का काम रसूलपुर बिलहरी रोड किनारे बनी दुकान में करता था। दीपावली के त्योहार सीजन के चलते दिहाड़ी पर कई कारीगरों से काम करवा रहा था।

शुक्रवार को दुकान में पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक दुकान में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की तीन दुकानें ध्वस्त हो गईं।

फैक्ट्री के चारों ओर काला धुएं का और दुकान का मलबा बिखर गया। दुकान के मलबे में काम करने कुछ लोग दब गए और कुछ धमाके से सड़क पर आ गिरे। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घायल को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर गांव वालों से डीएम-एसएसपी ने वार्ता की और हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच करने के आदेश दिया है।

देर शाम कमिश्नर रणवीर प्रसाद, आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया। सदर विधायक महेश गुप्ता और शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

मृतकों की सूची

रमेश (30) पुत्र भीमसेन निवासी हादीपुर, शेर सिंह (45) पुत्र खमानी निवासी रसूलपुर बिलहरी, लाइसेंस धारक व दुकान मालिक संजू (25) पुत्र प्रसादी लाल निवासी दौरी, यामीन (40) पुत्र गजल निवासी हकीमगंज बाड़ा सदर कोतवाली, पन्नालाल (40) पुत्र अमर सिंह निवासी दौरी, गुड्डू शर्मा (23) पुत्र सतपाल शर्मा निवासी जमरौली कोतवाली उझानी, सतीश (25) पुत्र सुरेश निवासी उपरैला और बिल्डिंग स्वामी श्यामलाल (55) हैं।

ये हैं घायल

सुनील पुत्र धर्मपाल निवासी नसीरनगर एवं सुनील का पुत्र रोहित, नन्हें पुत्र शिवदयाल निवासी मंडी समिति, डा. प्रमोद वाष् र्णेय पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी आवास विकास एवं विकास पुत्र देवेंद्र। नन्हें पुत्र शिवदयाल को बरेली रेफर कर दिया गया है।

बदायूं के डीएम दिनेश कुमार ने बताया की भीषण हादसा हुआ है। घटना बहुत ही दुखद है। आठ लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। 2016 में लाइसेंस जारी किया गया था, अब हादसा किस कारण हुआ इसके लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। दीपावली को लेकर अब जारी होने वाले लाइसेंसों में सतकर्ता बरती जाएगी, मौके पर जांच पड़ताल जारी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *