पुलिस कांस्टेबल ने छात्रा के साथ बनाया शारीरिक संबंध, फिर दूसरी लड़की से तय की शादी, छात्रा ने दी जान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 26 Oct 2018

लखनऊ। यूपी पुलिस के दामन पर एक बार फिर दाग लगा है. मेरठ जिले में एक सिपाही की वजह से खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई है. आरोप है कि सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बीएड की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिपाही ने शादी का वादा कर छात्रा और परिजनों को राजी कर लिया. इस बीच सिपाही की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो गई. इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट में सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतक छात्रा की मां ने आरोपी सिपाही और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है. एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि एक बैंक कर्मी की बेटी शहर के एक इंस्टीट्यूट से बीएड कर रही थी. गुरुवार सुबह छात्रा का शव पंखे से लटकता मिला।

#MeToo में फंसे पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी, महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि जागृति विहार निवासी दामोदर दुबे ने उसको प्रेम जाल में फंसाकर दो साल पहले उससे दुष्कर्म किया था. दामोदर यूपी पुलिस में सिपाही है और वह संभल में तैनात है।

दुष्कर्म की बात छात्रा ने परिजनों को बताई थी जिसके बाद बखेड़ा भी खड़ा हुआ था, इसके बाद सिपाही ने छात्रा से शादी की बात कर मामले को मैनेज कर लिया था।

आरोप यह है कि शादी की बात कर सिपाही दो साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन इसके बाद सिपाही का रिश्ता किसी और लड़की से तय हो गया. इसकी जानकारी छात्रा को लगी तो उसने आत्महत्या कर ली. छात्रा ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार सिपाही दामोदर दुबे और उसके परिवार वालों को ठहराया है।

एसओ सतीश कुमार के मुताबिक छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि दामोदर दुबे को छोड़ना मत, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता का सपना पूरा करना चाहती थी, लेकिन जिन्दगी में दामोदर ऐसा आया कि उसने सब कुछ ख़त्म कर दिया।

पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर दामोदर दुबे, महिपाल, सुनीता समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट संभल एसएसपी को भेजी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *