पंजाब का यह गांव बिकाऊ है, गांव वालों ने फिक्स किया रेट, कहा- MLA खरीदता है तो छूट भी देंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 26 Oct 2018

फाजिल्का। पंजाब में राजस्थान सीमा पर बसा एक गांव। गांव का नाम है कोयल खेड़ा। आप हैरान होंगे कि ये गांव बिकाऊ है। 4000 आबादी वाले इस गांव की कहानी बड़ी हैरान करने वाली है। 1600 एकड़ क्षेत्रफल में बसे इस गांव में करीब 1400 वोटर हैं। लेकिन इन्हें पीने के लिए पानी तय मयस्सर नहीं। 

गांव के लोगों की जीविका किसानी पर निर्भर है। और किसानी पानी पर। पानी न होने के कारण इनकी किसानी बर्बाद हो रही है, जिससे इनके खेत सूख गए हैं। गांव के लोग कहते हैं कि जमीन का पानी कड़वा और खारा होने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं कर पाते हैं। गांव के साथ लगती पंजावा माइनर में भी पानी इस बार नहीं छोड़ा गया। जिससे सिचाईं के अभाव में फसल सूख गई।

#MeToo में फंसे पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी, महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

गांववासियों के मुताबिक उनका दिन मुफलिसी भी बीत रहा है। जिससे गांव के सभी लोगों ने मिलकर फैसला किया कि गांव बेच देते हैं। इस पर सहमित बनी और गांव को बेचने पर लगा दिया।

गांव वालों के मुताबिक अगर गांव को राष्ट्रपति खरीदते हैं तो 20 रुपये प्रति एकड़, यदि प्रधानमंत्री खरीदते हैं तो 15 रुपये प्रति एकड़, मुख्यमंत्री के लिए 10 रुपये प्रति एकड़ और हलका फाजिल्का के विधायक के लिए 5 रुपये प्रति एकड़ तय की है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *