चंडीगढ़। दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर एक रनवे मरम्मत के लिए 13 दिनों तक बंद किया जा रहा है। जिसका सीधा असर चंडीगढ़ पर पड़ा है।
दिल्ली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के रनवे के अपग्रेडेशन के कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सारी 12 उड़ानें 15 से 27 नवंबर तक रद्द रहेंगी। चंडीगढ़ हवाई अड्डे से रोजाना 37 फ्लाइटें उड़ान भरती हैं, जिसमें 12 उड़ानें सिर्फ दिल्ली के लिए जाती हैं।
#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप
चंडीगढ़ से दिल्ली हवाई अड्डे जाकर लोग अमेरिका, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उड़ाने पकड़ते हैं। ऐसे हालात में दिल्ली हवाई अड्डे के बंद रहने से हवाई मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दीवाली मनाने के लिए बहुत सारे लोग विदेश से अपने घर आए हुए हैं। ऐसे में उन्हें वापिस जाने में काफी परेशानी होगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…