नवांशहर के नाबालिग लड़के ने 23 साल की लड़की से बनाया शारीरिक संबंध, लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 27 Oct 2018

लुधियाना। शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की एक 23 वर्षीय युवती और नाबालिग लड़के के बीच दोस्ती हो गई। दोनों की यह दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। एक दिन नाबालिग लड़के ने युवती से शादी वादा कर दुष्कर्म किया।

युवती के मुताबिक लड़का अब शादी के वादे से मुकर रहा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित नाबालिग लड़का शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के गांव तलवंडी सीबू का रहने वाला है। उसकी उम्र 17 साल 6 महीने है। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसके चलते दोनों के बीच जान पहचान हुई। धीरे-धीरे यह जान पहचान प्रेम संबंधों में बदल गई।

गत 16 जनवरी 2018 को नाबालिग उसे बस में बैठाकर लुधियाना ले आया। यहां बस स्टैंड के सामने एक होटल में ले जाकर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब इस पर एतराज जताया तो उसने उससे बालिग होने पर शादी का वादा किया। बाद में, वह अपने वादे से मुकर गया।

इसके चलते युवती ने आरोपित के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट ने उक्त याचिका को खारिज करते हुए पुलिस को आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *