डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल में बगावत को खत्म करने के लिए पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल आखिरकार बैकफुट पर आ गए हैं। सुखबीर बादल ने कहा है कि अगर पार्टी के सीनियर लीडर कहें तो वे प्रधानगी का पद छोड़ देंगे। दरअसल, सुखबीर बादल पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को हाशिए पर धकेल दिया है।
#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप
अकाली दल में लगातार टूटने से बचाने के लिए सुखबीर बादल आखिरकार अपना पद भी छोड़ने को तैयार हो गए हैं। सुखबीर ने कहा कि रत्न सिंह अजनाला पार्टी के सीनियर नेता हैं। अगर अजनाला कहेंगे तो वह अपना पद भी छोड़ देंगे। उन्हें उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलना।
आपको बता दें कि रतन सिंह अजनाला से पहले पार्टी के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा तथा रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा भी अकाली दल से सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। गत दिवस अजनाला ने अकाली दल के खिलाफ बगावत का ऐलान करते कहा था कि बादल ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








