आ गया मोहल्ला अस्सी का ट्रेलर, एक दिन में मिले साढ़े 6 मिलियन व्यूज, सनी दयोल नए अवतार में, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 28 Oct 2018

नई दिल्ली। दर्शकों को किसी फिल्म का उस समय बेसब्री से इंतजार हो जाता है जब उसपर कोई विवाद हुआ हो. ऐसे में कई बार तो फिल्म जोरदार तरीके से पिट जाती है तो कई बार इस बात का जमकर फायदा भी मिलता है।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

अब सालों से अटकी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ का ट्रेलर इंतजार का फल मीठा होने वाली कहावत को सच साबित कर रहा है. इसे कुछ ही घंटों में साढ़े 6 मिलियन दर्शकों ने देखा है। इसके ट्रेलर का लॉन्च होते ही इस तरह से देखा जाने की बड़ी वजह यह भी मानी जा सकती है कि यह फिल्म अपने विवादित विषय के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है।

क्या खास है ट्रेलर में

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सनी देओल बनारस के घाट पर बैठने वाले एक पंडित हैं. बनारस में हर-हर महादेव के बीच में ‘मंदिर यहीं बनाएंगे’ के नारे लगते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सनी देओल भी अयोध्‍या जाकर मंदिर बनाने की पहल में शामिल होना चाहते हैं।

https://youtu.be/G4-uLtTZ7NU

बता दें कि यह फिल्म बनारस के मोहल्‍ला अस्‍सी की गलियों में राम मंदिर बनने जैसे विषय को सामने लाती इस फिल्‍म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. लंबे समय से मंजूरी के लिए सेंसर बोर्ड में अटकी सनी देओल, साक्षी तंवर और रवि किशन स्‍टारर यह फिल्‍म इसी साल 16 नवंबर को रिलीज हो रही है.

काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित

काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित इस फिल्‍म की शूटिंग 2011 में शुरू हुई थी. चाडक्य जैसे चर्चित टीवी शो से डेब्यू करने वाले निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी की इस फिल्‍म के कुछ सीन इंटरनेट पर लीक हो गए और उसके बाद कई हिंदू संगठनों ने इस फिल्‍म की रिलीज का विरोध किया था. बात भी गौरतलब हैै कि इस तरह केे विवाद के बाद अधिकांश फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर हिट ही हुई हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *