PM मोदी पहुंचे जापान, शिंजो आबे ने कहा- मोदी मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक, विला में दिया डिनर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 28 Oct 2018

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम मोदी को अपने सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक बताया है। पीएम मोदी के जापान दौरे के दौरान एक न्यूजपेपर को दिए गए मेसेज में आबे ने कहा कि भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में क्षेत्र और दुनिया की समृद्धि के रास्ते पर लेकर चल रहा है।

आबे ने कहा कि वह स्वतंत्र और ओपन हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने को इच्छुक हैं। आबे ने कहा कि जिस दिन मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ेगी वह दिन भारत-जापान की दोस्ती का चमकता हुआ संकेत होगा।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

मोदी को भारत का उत्कृष्ट नेता बताते हुए आबे ने कहा कि उनका हमेशा मानना है कि जापान और भारत के संबंध में दुनिया को बहुत कुछ दे सकने की क्षमता है। आपको बता दें कि पीएम मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

जापान के पीएम शिंजो आबे ने इसी संदर्भ में ये बातें कहीं हैं। आबे ने कहा कि जापान और भारत के बीच सुरक्षा, निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग और आगे बढ़ेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी की मेक-इन-इंडिया पहल को समर्थन 

आबे ने कहा कि जापान भारत के आर्थिक विकास और पीएम मोदी के मेक इन इंडिया प्रयास को अपना समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। आबे ने कहा, ‘हम सभी क्षेत्रों में अच्छी स्थिति में हैं और जापान भारत की आर्थिक वृद्धि और उसकी (जापान की) विश्व अग्रणी तकनीकों का इस्तेमाल कर हाई-स्पीड रेल, भूमिगत मार्गों एवं अन्य अवसंरचनाओं के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी की मेक-इन-इंडिया पहल को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।’

आबे ने कहा कि जिस दिन सहयोग के माध्यम से जापानी शिंकनसेन बुलेट ट्रेनें मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ेंगी वह दिन भारत-जापान की भविष्य में दोस्ती का चमकता हुआ संकेत होगा। जापानी नेता के संदेश में कहा गया, ‘कल से जापान के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक हैं।

पूरी जापान सरकार की ओर से गर्मजोशी से उनका स्वागत करना मेरा सौभाग्य है।’ आबे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर मैं खुले एवं मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए जापान-भारत के सहयोग को मजबूत करना चाहूंगा।’

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *