मेयर की मनमर्जियां: CM की रोक के बावजूद रोड उद्घाटन के लगवाए पत्थर, कौंसलर की बजाए कांग्रेसी नेता का लिखवाया नाम, उद्घाटन से पहले बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 28 Oct 2018
  • वार्ड-2 में उद्घाटन होने से पहले ही उद्घाटन पत्थर विवादों के घेरे में

  • सीएम का फरमान- उद्घाटन पत्थर नहीं लगाएंगे, मेयर-कमिश्नर को परवाह नहीं

डेली संवाद, जालंधर

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों की नगर निगम जालंधर के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा और मेयर जगदीश राजा को परवाह नहीं है। जिससे सड़क निर्माण के काम का उद्घाटनी पत्थर लगाकर उद्घाटन किया जा रहा है। यही नहीं, पत्थर में विधायक, मेयर, कमिश्नर के साथ कौंसलर की बजाए इलाके के एक कांग्रेसी नेता का नाम लिखा गया है। जिससे विवाद बढ़ गया है।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

जालंधर नॉर्थ क्षेत्र के वार्ड-2 के गुरु अमरदास नगर में 29 अक्टूबर यानि कल सड़क का काम शुरू किया जाना है। इसे लेकर नगर निगम की तरफ से आज ही वहां उद्घाटन पत्थर लगाया गया है।

इस उद्घाटन पत्थर पर क्षेत्र से भाजपा के पार्षद सुशील शर्मा का नाम ही नहीं है। हैरानी वाली बात यह रही वार्ड के एक कांग्रेसी नेता का नाम निगम कमिश्नर के साथ लिखा गया है।

एक तरफ सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उद्घाटन पत्थर न लगाने की बात कही हुई है वहीं दूसरी तरफ अपने ही सीएम के इस फरमान को ना मानने वाले अपने नेताओं को खुश करने के चक्कर में अजीब तरीके से उद्घाटन पत्थर लगवा रहे हैं। इस बारे में मेयर ने अपना कोई आधिकारिक पक्ष नहीं रखा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *