करवा चौथ की रात जालंधर में युवक की बेरहमी से कत्ल, हत्यारों ने मार-मारकर चेहरा बिगाड़ा

Daily Samvad
1 Min Read

विष्णु
डेली संवाद, जालंधर

जिस वक्त शहर में महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए पूजा कर रही थीं, ठीक उसी वक्त जालंधर के मकसूदां में एक व्यक्ति का कत्ल हो गया। सुबह मजदूरों ने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ मरा पड़ा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

पुलिस के मुताबिक मकसूदां मंडी में करवाचौथ की रात कत्ल हुआ है। सुबह मंडी में आये मजदूरों ने इसकी सूचना थाना डिवीजन नं-1 की पुलिस को दी। कत्ल की सूचना मिलते ही एसएचओ कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन उसकी वेशभूषा से पता चलता है कि वह कोई मजदूर है। उसके चेहरे पर बुरी तरह से वार किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *