शहर में अगले कुछ घंटों में हो सकती है बड़ी कार्रवाई, निगम व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट खाली करवाएगा लतीफपुरा, जायजा लेने पहुंचे निगम कमिश्नर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 30 Oct 2018

महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर

करोड़ों रुपए की सरकारी संपत्ति पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बड़े एक्शन की तैयारी में है। नगर निगम के कमिश्नर और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दीपर्वा लाकड़ा ने आज लतीफपुरा का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लतीफपुरा के अवैध कब्जों पर कभी भी डिच चल सकती है। क्योंकि नोटिस पीरियड खत्म हो गया है। अब सभी नाजायज कब्जे गिराए जाएंगे।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

नगर निगम प्रशासन ने माडल टाऊन डेयरियों वाले क्षेत्र में पड़ते लतीफपुरा से अवैध कब्जे हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा ने कहा है कि लतीफपुरा तथा न्यू ग्रीन माडल क्षेत्र में 26 कब्जाधारियों ने सरकारी जगह तथा 120 फुटी सड़क के बड़े भाग पर कब्जा कर रखा है जिस बारे अदालती आदेश भी निगम के पक्ष में आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सभी कब्जाधारियों को नोटिस सर्व किए जा चुके हैं जिनमें 10 दिनों के भीतर अवैध कब्जे खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम की अवधि 28 अक्तूबर को समाप्त हो चुकी है परंतु अभी भी वहां कब्जे शेष हैं। इन अवैध कब्जों को हटाने हेतु 31 अक्तूबर को कार्रवाई करना विचाराधीन है।

जिसके लिए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस फोर्स उपलब्ध करवाने के लिए कहा जा चुका है। गौरतलब है कि स्काईलार्क होटल के आस-पास अवैध कब्जे हटाने के दौरान राजनीतिक नेताओं ने कार्रवाई का समर्थन किया था और लतीफपुरा के कब्जों को लेकर भी राजनेता फिलहाल निगम का समर्थन करते दिख रहे हैं।

VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’

https://youtu.be/c3KpmKwZdNM

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *