पुलिस टीम पर बड़ा हमला, मीडियाकर्मी सहित चार की मौत, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 219 शब्द|📅 30 Oct 2018

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के आरनपुर(Naxals in Dantewada’s Aranpur) में दूरदर्शन के क्रू पर नक्सलियों के हमला की घटना सामने आई है। इस मुठभेड़ में कैमरामैन और दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं।

नक्सलियों की गोली का शिकार हुआ कैमरामैन दूरदर्शन के दिल्ली दफ्तर से यहां शूटिंग के लिए आया था. इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक के भी शहीद होने की खबर है. एसपी घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मीडिया कर्मियों की टीम भी फंस गई. उसी वक्त यह घटना हुई।

कैसे हुआ हमला

दरअसल दंतेवाड़ा जिले के निलवाया क्षेत्र में थाना अरनपुर से सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी के माओवादियों के एम्बुश की चपेट में आने से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुए एक्सचेंज आफ फायर में एक उप निरीक्षक रूद्र प्रताप, एक सहायक आरक्षक मंगलू तथा मीडिया से संबंधित कैमरा मैन अच्युदानंद शहीद हो गए।

आरक्षक विष्णु नेताम और सहायक आरक्षक राकेश गौतम घायल हो गए. घायलों को मौके से लाया जा रहा है. दंतेवाड़ा एसपी भी घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि दूरदर्शन की टीम दिल्ली से रमन सरकार की विकास की गाथा सूट करने आई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *