कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, पंजाब प्रधान श्वेत मलिक ने कहा- जनता के हित की लड़ाई जारी रहेगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 496 शब्द|📅 31 Oct 2018

कांग्रेस के अत्याचार पर चुप नहीं बेठेगी भाजपा : श्वेत मलिक

डेली संवाद, अमृतसर

पंजाब की जनता से विश्वासघात करके झूठे वायदो की वैसाखियों पर सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों और असफलताओ के चलते हर वर्ग का जीवन दुर्लभ कर दिया है। कांग्रेस सरकार की धक्केशाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व मे “जन जागरण पद यात्रा ” करके “कांग्रेस गद्दी छोडो आंदोलन ” आरम्भ करके जनता के हितो के लिए सडक पर उतर गयी हैं।

अमृतसर मे भंडारी पुल से शहर की गली बाजारों में लोगों को कांग्रेस सरकार की विफलताओं से जागरूक कराने के लिए मलिक के नेतृत्व मे मार्च पद यात्रा जिला भाजपा अध्यक्ष आनन्द शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ता व जनसमूह सडक पर उतरा। कांग्रेस की कुनीतियों से त्राहि त्राहि कर चुकी जनता का जनसमूह भाजपा के पक्ष में सडकों पर नजर आया।

“जन जागरण पद यात्रा” मे अमृतसर में भाजपा के पक्ष मे उतरा विशाल जनसमूह

मलिक ने कहा कि भाजपा उन सब गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर हादसे के पीड़ित लोगो की लड़ाई में संघर्ष कर रही है, और असहाय लोग जो अपनी पहरवाई खुद नही कर सकते भाजपा सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए चौकीदार की भूमिका अदा कर रही है मलिक ने कहा कि रेल हादसे पर अौपचारिकता करके लोगो का ध्यान इससे हटाना चाहती थी।

मलिक ने कहा कि भाजपा द्वारा तब तक पद यात्रा व सडकों पर जनांदोलन चलते रहेंगे जब तक कांग्रेस सरकार से जनता को मुक्ति नही दिलवा देते। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ, प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश सचिव व जिला अमृतसर प्रभारी उमेश शारदा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा बलदेव राज चावला मुख्य तौर पर मौजूद थे।

पंजाब के स्वर्णिम भविष्य पर ग्रहण बन कर बैठी कांग्रेस सरकार :–मलिक

इसके साथ राजेन्द्र मोहन सिंह छीना, सचिव सुरेश महाजन, राकेश गिल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेतली, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, केवल कुमार, नरेश शर्मा, जिला महासचिव डा राम चावला, अनुज सिक्का, उपाध्यक्ष पप्पू महाजन, बलदेव राज बग्गा, राकेश शर्मा, संजीव खोसला, जरनैल सिंह टोट, सर्वजीत शैंटी, ज्योति बाला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हरविंदर संधू, जनार्दन शर्मा, वरूण पुरी, रमा महाजन, राहुल महेश्वरी, सलिल कपूर मौजूद थे।

विनय महाजन, अर्जुन मलिक, नवदीप हांडा, दविंद्र पहलवान, तरूण जस्सी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अलका शर्मा, जिला गुरदासपुर अध्यक्ष बाल किशन, बटाला जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया, जिला देहाती अध्यक्ष राम शरण पाल, तरनतारन जिला अध्यक्षा बीबी बाट, एकता वोहरा, मीनू सहगल, मोहित महाजन मौजूद थे।

धर्मपाल शर्मा, राजेश कंधारी, पवन खन्ना, विधु पुरी, जोगिंदर जोगी, राम पाल मेहरा, इंद्रपाल आर्य, राजीव सोढी, कपिल शर्मा, अतुल मेहरा, वरिंद्र भट्टी, हीरालाल दिगविजय, गौरव भंडारी, बबल शर्मा, बोबी वेरका, गौरव गिल,अंकुश मेहरा, मोनू महाजन ,आशीष महाजन, रमन शर्मा, सरताज सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *