स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, युवती के साथ खाली क्लास में इस हाल में मिले गुरुजी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 31 Oct 2018

लखनऊ। यूपी के एक स्कूल में एसडीएम ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बेहद चौंकाने वाला नजारा देखा। इसके बाद तो एसडीएम का पारा सातवें आसमान चला गया। स्कूल में एक शिक्षक का कारनामा ही कुछ ऐसा था। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले की है।

फूलपुर तहसील के एसडीएम ललित कुमार मेजवां के प्राथमिक विद्यालय पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां प्रधानाध्यापक सुरेंद्र यादव, सहायक अध्यापक अनवार व शिक्षामित्र शाहआलम अनुपस्थित पाए गए। एक मात्र शिक्षक वीर सेन स्कूल पर मौजूद थे।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

वीर सेन कक्षा में बच्चों को एकत्र कर अश्लील गाने पर बाहर से बुलाई गई एक युवती व एक महिला के साथ नाचने में लगे हुए थे। एसडीएम ने उनसे जब अन्य शिक्षकों के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं एमडीएम का रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं करा सके। स्कूल में नामांकित बच्चों के सापेक्ष काफी कम बच्चे मौजूद मिले। शौचालय पर ताला लगा था।

एसडीएम ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन काटने, शिक्षामित्र का मानदेय रोकने के साथ ही विद्यालय पर तैनात सभी शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आख्या डीएम को भेज दी है।

अश्लील गाने पर युवती व महिला के साथ डांस कर रहे थे

एसडीएम ललित कुमार का कहना है कि परिषदीय विद्यालय मेजवां की जो दशा औचक निरीक्षण में मिली, उसे देख तो कहीं से भी नहीं लग रहा था कि विद्यालय में पढ़ाई का कोई माहौल है। प्रधानाध्यापक से लेकर सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र लापता मिले तो वहीं जो सहायक अध्यापक मौजूद थे वे अश्लील गाने पर युवती व महिला के साथ डांस कर रहे थे। मैंने अपनी निरीक्षण आख्या कार्रवाई की संस्तुति के साथ डीएम को भेज दी है।

बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि एसडीएम फूलपुर द्वारा ये प्रकरण मेरे संज्ञान में मौखिक रूप से आया है। एसडीएम की आख्या आ जाए तो पूरी जानकारी मिल सकेगी। एसडीएम के निरीक्षण आख्या के अनुरूप संबंधितों के खिलाफ निश्चित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (साभार-अमर उजाला)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *