भाजयुमो जालंधर के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार, इन युवाओं को मिली जिम्मेदारी, राकेश राठौर ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर

भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर एवं जिलाध्यक्ष रमन पब्बी के मार्गदर्शन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष विज ने अपने संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की आज घोषणा की। उपाध्यक्ष भरत सलगोत्रा, सचिव कार्तिक दुग्गल, दुष्यंत वर्मा, त्रिलोक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

इसी तरह मंडल नंबर 1 के अध्यक्ष सूर्य मिश्रा, मंडल नंबर 2 के अध्यक्ष दीपक भाटिया, मंडल नंबर 3 के अध्यक्ष शिवम चोपड़ा, मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष नितिन बरोल, मंडल नंबर 6 के अध्यक्ष गौरव राय, मंडल नंबर 7 के अध्यक्ष मयंक व्यास, मंडल नंबर 8 के अध्यक्ष करण, मंडल नंबर 9 के अध्यक्ष वरुण नागपाल को बनाया गया है।

मनीष विज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाएंगे।

रमन पब्बी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि 2019 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारियों से कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…




















728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *