डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को पीटने के मामले में पूर्व मेयर सुरेश सहगल के खिलाफ नगर निगम अफसरों और कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। हड़ताल कर धरना पर बैठे अफसरों ने कहा है कि पुलिस जब तक सुरेश सहगल को गिरफ्तार नहीं करती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
उधर आज सैशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर आज फैसला आने की उम्मीद है। नगर निगम के एसई किशोर बांसल, अश्वनी चौधरी, एटीपी लखबीर सिंह, इंस्पैक्टर अजीत शर्मा, रुपिंदर सिंह टिवाणा धरने पर बैठे हैं।
लखवीर सिंह ने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मांग की गई है कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप
पूर्व मेयर सुरेश सहगल व एक बिल्डिंग मालिक द्वारा गत दिनों बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को जमकर पीटा गया था, जिसके विरोध स्वरूप निगम कर्मचारी व अधिकारी सुरेश सहगल की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। निगम स्टाफ की यह भी मांग है कि सुरेश सहगल के ऊपर निगम की ओर से गैर-जमानती धाराओं के तहत पर्चा दर्ज करवाया जाए। इस मांग को लेकर हड़ताली निगम कर्मचारियों ने निगम कमिश्रर व मेयर से मुलाकात की थी।
VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…






