‘डेली संवाद IMPACT’ : दुर्गा पब्लिसिटी के प्रस्ताव पर ब्रैक, जांच के लिए कमेटी गठित, F&CC की बैठक में पहुंचे सभी अफसर, बॉयकाट बेअसर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 03 Nov 2018
  • पूर्व मेयर की गिरफ्तारी और हड़ताल के दावे के बीच एफएंडसीसी की मीटिंग

  • मेयर की अगुवाई में पहुंचे सभी अफसर, सभी एजैंडे पास

डेली संवाद, जालंधर

बिल्डिंग इंस्पैक्टर को पीटने को लेकर नगर निगम में चल रहे विवाद के बीच आज मेयर जगदीश राजा ने अफसरों के साथ एफएंडसीसी की बैठक की। कल तक जहां सभी अफसर एफएंडसीसी के बायकाट का ऐलान कर रहे थे, आज वे सभी अफसर मेयर और कमिश्नर के साथ मीटिंग में बैठे नजर आए।

जबकि मुलाजिमों दावा था कि जब त पूर्व मेयर सुरेश सहगल गिरफ्तार नहीं होते, तब तक कोई भी अफसर व मुलाजिम काम नहीं करेगा। यही नहीं अफसरों ने एफएंडसीसी की मीटिंग का बहिष्कार किया था।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

'डेली संवाद IMPACT' : दुर्गा पब्लिसिटी के प्रस्ताव पर ब्रैक, जांच के लिए कमेटी गठित, F&CC की बैठक में पहुंचे सभी अफसर, बॉयकाट बेअसर

मेयर जगदीश राजा, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा, कौंसलर नीलकंठ बब्बी और सभी अफसर मौजूद थे। डेली संवाद डाट कॉम द्वारा दुर्गा पब्लिसिटी को 12 साल बाद फुट ओवर ब्रिज के कांट्रैक्ट देने की खबर को गंभीरता से लेते हुए एफएंडसीसी के मैंबरों ने इसे लंबित कर दिया।

#MeToo: भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने RSS के पदाधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत करने थाने पहुंची तो SHO ने भगाया

कौंसलर बंटी नीलकंठ ने डेली संवाद में छपे खबर का हवाला देते हुए कहा कि 12 साल बाद आखिरकार दुर्गा पब्लिसिटी पर अफसर क्यों मेहरबानी दिखा रहे हैं। जिससे मेयर जगदीश राजा ने इस प्रस्ताव को लंबित करते हुए सब कमेटी बनाने की घोषणा की है। मेयर ने कहा है कि इस सब कमेटी में अफसरों के साथ कौंसलर भी होंगे। जो इसकी जांच करेंगी। 

दुर्गा पब्लिसिटी का ये है मामला

नगर निगम में करीब 12 साल बाद दुर्गा रिटर्न के लिए प्रस्ताव रखा गया था। यह वही कंपनी है जिसने साल 2007 में तत्कालीन स्थानीय निकाय मंत्री चौधरी जगजीत सिंह ने जालंधर में बीओटी का काम दिलवाया था। उस समय विपक्षी दल के नेता रहे केडी भंडारी ने इसका कड़ा विरोध किया था।

पढ़ें पूरा एजैंडा

नगर निगम की एफएंडसीसी का पूरा एजैंडा, यहं क्लिक कर पढ़ें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *