निजी अस्पताल के ICU में ऑक्सीजन मास्क लगी नाबालिग से गैंगरेप, स्टाफ पर लगा आरोप, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 04 Nov 2018

बरेली। यूपी के बरेली में एक निजी अस्पताल में किशोरी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आईसीयू में भर्ती नाबालिग लड़की के साथ अस्पताल के कंपाउंडर व स्टाफ के 4 अन्य लोगों ने गैंगरेप किया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित मेधांस हॉस्पिटल में 5 दिन पहले भमोरा की एक किशोरी को खेत पर काम करते वक्त सांप ने काट लिया था. जिसके बाद उसे मेधांस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

किशोरी ने बताया की रात के वक्त जब आईसीयू में कोई भी मरीज नही था, तो उस दौरान कंपाउंडर व उसके 4 अन्य साथियों ने उसको नशे का इंजेक्शन दिया और जब उसने विरोध किया तो उसके हाथ-पैर और मुंह को बांध दिया गया. इसके बाद पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

आपबीती बताने के लिए तीन दिन तक लड़की छटपटाती रही, शुक्रवार को मास्क हटने के बाद किशोरी ने ये बात अपनी दादी को बताई. इसके बाद परिजनों ने 100 नंबर पर फोन करके पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

‘डेली संवाद EXPOSED’: एफएंडसीसी में 30.50 लाख रुपए की चपत!, 31% की बजाए 15% लेस रेट पर काम देकर ठेकेदार को मालामाल करने की बड़ी साजिश, देखें सबूत

वहीं, इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर सुभासनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

एसपी कहा कि अस्पताल में लगें सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ को हिरासत नहीं लिया है।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *