पंजाब में ISI का एजेंट बना बीएसएफ का जवान गिरफ्तार, पाकिस्तान को देता था गोपनीय सूचनाएं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 519 शब्द|📅 05 Nov 2018

डेली संवाद, फिरोजपुर

दिवाली से ठीक पहले आईएसआई का एजेंट बनकर काम कर रहे बीएसएफ के जवान को पकड़ा गया है, जो दुश्मन देश तक गोपनीय सूचनाएं पहुंचाता था। वह लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और कई संवेदनशील दस्तावेज, फोटो, सेना-बीएसएफ की मूवमेंट, अधिकारियों के नाम, मोबाइल और सड़कों की जानकारी दे चुका है। एक खुफिया एजेंसी ने बीएसएफ इंटेलीजेंस को सूचना दी थी कि उक्त सिपाही की गतिविधियां संदिग्ध हैं।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

उक्त सिपाही पर पैनी नजर रखी गई। जब वह पाक इंटेलीजेंसी आपरेटिव से संपर्क कर रहा था उसी समय उसे काबू कर लिया गया। बीएसएफ ने गहन पूछताछ के बाद आरोपी सिपाही को रविवार थाना ममदोट पुलिस को सौंप दिया। बीएसएफ बटालियन-29 के कमांडेंट राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीएसएफ सिपाही (नंबर-120717673) शेख रियाजुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र स्व. शमसुद्दीन शेख वासी नजदीक रेणुका माता मंदिर, जिला रेनापुर महाराष्ट्र बीएसएफ में आपरेटर के पद पर तैनात है।

सीक्रेट एंड क्लासीफाइड बीएसएफ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक रियाज पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कार्य करता है। मोबाइल नंबर-967377… व 752806… के माध्यम से सोशल मीडिया व फेसबुक पर बीएसएफ की कई संवेदनशील जानकारियां पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल को दे चुका है।

‘डेली संवाद EXPOSED’: एफएंडसीसी में 30.50 लाख रुपए की चपत!, 31% की बजाए 15% लेस रेट पर काम देकर ठेकेदार को मालामाल करने की बड़ी साजिश, देखें सबूत

रियाज पर बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही थी। जैसे ही रियाज ने पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल से संपर्क किया उसे वहीं दबोच लिया गया।

पूछताछ में रियाज ने बताया कि वह कई माह से पाक को बीएसएफ की गुप्त जानकारियां भेज रहा है। बीएसएफ अधिकारियों को रियाज के पास से दो मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

रियाज सोशल मीडिया और फेसबुक पर सक्रिय रहता था और देश की सभी संवेदनशील जानकारियां पाक को भेजता रहता था। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने डिप्टी कमांडेंट राज कुमार की शिकायत पर आरोपी बीएसएफ सिपाही रियाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

2012 में बीएसएफ की ज्वाइन-डीआईजी

उधर, बीएसएफ के डीआईजी कम प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हें एक खुफिया एजेंसी ने आरोपी सिपाही रियाज की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित किया था। रियाज पर पैनी नजर रखी जा रही थी। दो दिन पहले रियाज को पकड़ा है। जब वह पाक इंटेलीजेंस के अधिकारी मिर्जा फैसल से संपर्क कर रहा था।

एक सवाल के जवाब में कटारिया ने कहा कि रियाज ने 2012 में बीएसएफ ज्वाइन की थी। रियाज किन-किन जगहों पर तैनात रहा है, उसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। मौजूदा समय में रियाज ममदोट इलाके में तैनात था। अमृतसर में भी कुछ समय रहा है। रियाज के किन-किन लोगों से संबंध हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *