इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को पीटने के मामले में एक काबू, एडीसीपी भंडाल ने कहा-अगले 24 घंटे में सभी पकड़े जाएंगे, हड़ताल खत्म कर दो..पढ़ें अफसरों ने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 05 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम के इंस्पैक्टर दिनेश जोशी के पीटने के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि एक युवक को काबू किया गया है। इसी दावे के आधार पर एडीसीपी पीएस भंडाल आज नगर निगम के अफसरों से मिलकर हड़ताल खत्म करने की बात कही। लेकिन अफसरों ने साफ कहा है कि जब तक मुख्य आरोपी पूर्व मेयर सुरेश सहगल और बब्बू सुलक्षण शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

नगर निगम के अफसर आज भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान एडीसीपी पीएस भंडाल पुलिस बल के साथ नगर निगम में पहुंचे। उन्होंने एटीपी लखवीर सिंह के साथ एसई अश्वनी चौधरी और अऩ्य अफसरों के साथ मीटिंग की। भंडाल ने अब तक इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्ऱवाई का ब्यौरा अफसरों के समक्ष रखा।

‘डेली संवाद EXPOSED’: एफएंडसीसी में 30.50 लाख रुपए की चपत!, 31% की बजाए 15% लेस रेट पर काम देकर ठेकेदार को मालामाल करने की बड़ी साजिश, देखें सबूत

भंडाल के मुताबिक पुलिस अफसरों की तीन पार्टियां गठित की गई है। जो पंजाब से लेकर हिमाचल में छापेमारी कर पूर्व मेयर सुरेश सहगल, सुलक्षण शर्मा समेत अऩ्य आरोपियों की तलाश कर रही है। भंडाल के मुताबिक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ये युवक वीडियो में सुलक्षण शर्मा के साथ मारपीट में शामिल बताया जा रहा है।

https://youtu.be/HizCmF01aO4

एडीसीपी भंडाल ने अफसरों से बातचीत करते हुए कहा कि हड़ताल खत्म कर दें। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आज रात तक आरोपी पुलिस के पकड़ में होंगे।

उधर, अफसरों ने कहा कि जब तक पूर्व मेयर सुरेश सहगल औऱ सुलक्षण शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *