#MeToo: एमजे अकबर के बाद अब एक और BJP नेता फंसे यौन उत्पीड़न में, राज्य महासचिव के पद से हटाए गए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 05 Nov 2018

नई दिल्ली। मी टू मामले में बीजेपी का एक और विकेट गिरा है। विदेश राज्यमंत्री पद से एमजे अकबर के इस्तीफे के बाद अब इसकी आंच उत्तराखंड(Uttarakhand) तक पहुंच गई. यहां महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न में फंसे उत्तराखंड इकाई के महासचिव संजय कुमार(Uttarakhand general secretary Sanjay Kumar) को पार्टी ने पद से हटाने का फैसला लिया है।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

हालांकि पार्टी की ओर से आरोपी नेता को पद से हटाने को लेकर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. महिला कार्यकर्ता ने राज्य महासचिव पर अनावश्यक रूप से फोन करने, अश्लील चैटिंग और अनुचित हरकतों के आरोप लगाए हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर पार्टी ने ध्यान नहीं दिया तो उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली।

मगर पार्टी की ही महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता ने उसे घर बुलाकर मोबाइल छीन लिया और चुप रहने की धमकी दी. इस, घटना के बाद विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है. वहीं दूसरे बड़े नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में पार्टी की छवि को लेकर चिंता है।

‘डेली संवाद EXPOSED’: एफएंडसीसी में 30.50 लाख रुपए की चपत!, 31% की बजाए 15% लेस रेट पर काम देकर ठेकेदार को मालामाल करने की बड़ी साजिश, देखें सबूत

भाजपा की एक कार्यकर्ता ने ही प्रदेश महासचिव (संगठन) संजय पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने समाचार एजेंसी ‘भाषा’ से कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और तय प्रक्रिया के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी.”अन्य सूत्रों ने बताया कि प्रदेश महासचिव संजय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।

बहरहाल, अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. संजय के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख देवेंद्र भसीन ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी को आरोपों के बारे में पता है और उन पर विचार किया जा रहा है.पार्टी नेताओं ने कहा कि आरोप है कि उत्पीड़न छह महीने पहले हुआ।

लेकिन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.भट्ट ने कहा, ‘‘मुझे घटना के बारे में जो कुछ पता चला है, वह अखबारों से ही पता चला है. चूंकि मामला एक महासचिव से जुड़ा है, इसलिए नेतृत्व का विचार जानने तक मेरे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *