सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाई वीर-जवानों के साथ मनाई दीपावली, ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर

सीमाओं पर खुद दिन-रात जागकर हमे चैन की नींद प्रदान करने वाले देश के वीर जवानों को सैल्यूट करते और उनके साथ अपनी खुशियाँ बांटते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा दीपावली का पर्व इंडो तिब्बतीयन बॉर्डर पुलिस फोर्स के वीर-जवानों के साथ ‘यह दीपावली हमारे वीर जवानों के नाम’ का सन्देश देते हुए मनाया गया।

प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ दीपावली के पर्व को मनाने के लिए आई.टी.बी.पी से डी.सी. नीतिश कुमार, ए.एस.एच. गुरमिंदर गिल, हितेश कुमार, हरीशंकर कोहली, अजीत सिंह, ओमप्रकाश, रमेश, वरिंदर सिंह, चरनजीत सिंह ओर बढ़ी संख्या में आई.टी.बी.पी के वीर-जवान उपस्थित हुए।

सेंट सोल्जर के छात्रों द्वारा दीप जलाकर और रंगोली बनाकर देश के वीर जवानों की लंबी उम्र की कामना की। छात्रों ने कहा कि देश के वीर जवान हर पर्व, खुशी के अवसर पर हमारी रक्षा करने के लिए अपने घरों से दूर सीमांओं पर तैनात रहते हैं इस लिए हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम भी अपनी खुशियां देश के इन वीर जवान के साथ बांटे।

इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे का मुँह मीठा करवा कर दीपावली की बधाई देते हुए सुरक्षित तथा ग्रीन दीपावली मानाने का संदेश दिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा तथा प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा तथा प्रिंसिपल अग्निहोत्री ने देश वीर जवानों के जच्बे को सलूट करते हुए देश वासियों को दीपावली की बधाई दी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *