धनतेरस के दिन 3000 रुपए रिश्वत लेते बिजली निगम के जेई को विजीलैंस ने रंगे हाथ काबू किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 05 Nov 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल सब डिविजऩ मलेरकोटला, जि़ला संगरूर में तैनात जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जे.ई जगतार सिंह को शिकायतकर्ता मंगलजीत सिंह निवासी गाँव संगाली, जि़ला संगरूर की शिकायत पर 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि दाना मंडी में लगे बिजली के खऱाब हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के बदले जे.ई 5,000 रुपए की माँग कर रहा है।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

बताने योग्य है कि दोषी जे.ई उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने के बदले पहले ही 2000 रुपए पहली किश्त के तौर पर हासिल कर चुका था।
विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी जे.ई को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 3,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत पटियाला स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *