श्वेत मलिक का प्रयास रंग लाया, गड़करी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा नैशनल हाईवे एक्सप्रेस प्रोजेक्ट का टेंडरिंग काम करवाया शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 05 Nov 2018

डेली संवाद, अमृतसर

दिल्ली, अमृतसर कटरा हाइवे के बनने से पंजाब के विकास के लिए नया स्वर्णिम द्वार खुलेगा और अमृतसर से कटरा व अमृतसर से दिल्ली की दूरी भी आसान हो जायेगी। 60,000 करोड की लागत से बनने वाले अमृतसर से मोगा, बरनाला जींद के रास्ते दिल्ली तक नैशनल एक्सप्रेस हाईवे की टैंडरींग अाखरी चरण में है।

उपरोक्त शब्द प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित कार्यालय मे मुलाकात करने के बाद अमृतसर लौट कर प्रत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने बताया कि अमृतसर, मोगा, बरनाला, जिंद, दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे को तेजी से कार्य को पूरा करने के दिये निर्देश व अमृतसर जालन्धर 6 लेन हाईवे के लिए उनका आभार जताया।

मलिक ने इस परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले 2016 मे इस हाइवे के कागजों में दफन हुए प्रोजेक्ट के बारे चर्चा करने के लिए गडकरी से मिले। मलिक ने इस विषय को सांसद मे भी उठाया। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के निर्देश दिए।

मलिक ने बताया कि इस हाईवे को एक तरफ जहाँ दिल्ली से जोडा जाएगा, वही दूसरी तरफ अमृतसर, गुरदासपुर से सडक निकलेगी। सीधे जम्मू बाईपास से होते हुए कटरा तक जाएगी। जिससे अमृतसर व दिल्ली अब एक्सप्रेस हाईवे के माध्यम से कटरा भी जुड जाएगा और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को लाभदायक सुविधा मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *