CM योगी की अगुवाई में 3 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी बनेंगी साक्षी

Daily Samvad
3 Min Read

अयोध्या। देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर छिड़ी बहस के बीच मंगलवार को रामनगरी अयोध्या दीपों से सजेगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जाएगा. इस भव्य आयोजन की साक्षी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक भी रहेंगी, वह सोमवार को ही लखनऊ भी पहुंच गई हैं।

छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ना सिर्फ आज लाखों दीपक जलेंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी. वहीं, भव्य रामलीला का मंचन भी होगा।

पिछले कुछ दिनों से देशभर में संत समाज, राजनीतिक दलों और रामभक्तों की तरफ से अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की मांग बढ़ी है, ऐसे में अयोध्या में मनाई जा रही ये भव्य दिवाली संतों को संतुष्ट भी कर सकती है।

बनेगी राम की मूर्ति

अयोध्या में सरयू के किनारे 151 मीटर ऊंची भगवान राम की तांबे की मूर्ति बनवाने की घोषणा योगी करने वाले हैं. इतना तो तय है कि योगी जो भी घोषणा करेंगे उसका समर्थन और विरोध होना तय है. क्योंकि संतों ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि उन्हें ऊंची प्रतिमा नहीं राम मंदिर चाहिए।

कैसा होगा आज का प्रोग्राम?

  • दोपहर 3 से 3.15 बजे- सुदर्शन पटनायक की बनाई राम की बालू की प्रतिमा का यूपी के सीएम आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला सूक राम बाजार में अनावरण करेंगे।
  • 3.15 से 4 बजे – क्वीन हूह के मेमोरियल की आधारशिला रखी जाएगी।
  • 4 से 4.30 बजे – राम और सीता की भूमिका निभा रहे कलाकार हेलिकॉप्टर से उतरेंगे. सीएम और गणमान्य लोग उनका स्वागत करेंगे।
  • 4.30 से 6.00 बजे- राम कथा पार्क में मुख्य समारोह का आयोजन होगा।
  • 6.15 से 6.45 बजे- सरयू घाट पर आरती होगी।
  • 6.45 से 7.30 बजे- राम की पैड़ी पर 3 लाख दीए जलाए जाएंगे।
  • 7.30 से 7.45 बजे- राम की पैड़ी पर वॉटर शो।
  • 7.45 से 8 बजे- रामलीला में भाग ले रहे कलाकारों का सम्मान होगा।
  • 8.00 से 8.15 बजे- पटाखेबाजी।
  • 8.30 से 10.30 बजे – इंडोनेशिया, रूस, ट्रिनिडाड के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे. इसके बाद कोरिया के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *