मेयर और कौंसलरों पर ‘तमाचा’: करप्शन के आरोप में जिस इंस्पैक्टर को निगम हाउस में सस्पैंड किया गया था, सरकार ने क्लीन चिट देकर किया बहाल, पढ़ें लेटर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 06 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के जिस इंस्पैक्टर को करप्शन के आरोप में मेयर जगदीश राजा औऱ हाउस ने सस्पैंड किया था, सरकार ने उसे आज बहाल कर दिया।

कौंसलर राजीव ओंकार टिक्का में निगम हाउस की बैठक में इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस पर हाउस ने सर्वसहमत से इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा को सस्पैंड कर दिया था।

पढ़ें बहाली का पत्र

मेयर और कौंसलरों पर 'तमाचा': करप्शन के आरोप में जिस इंस्पैक्टर को निगम हाउस में सस्पैंड किया गया था, सरकार ने क्लीन चिट देकर किया बहाल, पढ़ें लेटर

अब सरकार ने निर्मलजीत वर्मा को क्लीन चिट देते हुए बहाल कर दिया है। स्थानीय़ निकाय विभाग के डायरैक्टर करुणेश शर्मा ने कहा है कि इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद इंस्पैक्टर को बहाल कर दिया गया है।

हमारा पक्ष सुना ही नहीं गया, हाउस की राय जरूर लेना चाहिए – टिक्का

कौंसलर राजीव ओंकार टिक्का ने कहा है कि ये निगम हाउस की तौहीन है। जिस इंस्पैक्टर पर करप्शन का आरोप लगाकर पूरे हाउस ने सस्पैंशन की मांग की। मेयर ने सस्पैंड किया।

अब डायरैक्टर ने बिना मेयर और कौंसलरों का पक्ष जाने ही एकतरफा काम किया है। ये सरासर गलत है। इसका अगली हाउस की बैठक में विरोध करेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *