अवैध कालोनियों और प्लाटों के रेगुलराइजेशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर निगम व पुडा अफसरों को रोज देनी होगी रिपोर्ट, पढ़ें तृप्त बाजवा क्या बोले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 450 शब्द|📅 06 Nov 2018

तृप्त बाजवा ने ज़रूरतों के मुताबिक हाऊसिंग प्रोजैक्ट बनाने की हिदायत दी

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के भवन निर्माण और शहरी विकास मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज विभाग के अधिकारियों को कहा है कि वह समाज के निचले वर्ग की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर ऐसे हाउसिंग प्रोजैक्ट बनाएं जहाँ इन वर्गों के लोग भी अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि निजी बिल्डरों की तरह लाभ कमाने की जगह सरकार के भवन निर्माण विभाग की पहुँच लोगों को वाजिब कीमत पर घर मुहैया कराने की होनी चाहिए।

विभाग की एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए बाजवा ने कहा कि बड़े शहरों के साथ-साथ राज्य के छोटे शहरों और कस्बों में दर्मियाने और छोटे आकार की कालोनियां विकसित करनीं चाहिए जिससे लोग अनाधिकृत कालोनियों में प्लाट खरीदने के लिए मजबूर न हों। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार लोगों को वाजिब कीमतों पर घर मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है।

अवैध कालोनियों और प्लाटों को रेगुलर करने के लिए आई 15 दिनों करें निपटारा

बाजवा ने विभाग के फील्ड अधिकारियों को हिदायत की कि अनाधिकृत कालोनियों और प्लाटों को नियमित करने के लिए जारी की गई नयी पॉलिसी के अंतर्गत आ रहे हर केस का निपटारा 15 दिनों के अंदर अंदर किया जाये।

बाजवा ने यह भी कहा कि यह यकीनी बनाया जाये कि कालोनियों या प्लाटों को रेगुलर करवाने वाले किसी भी व्यक्ति को अपनी अर्जियां देने सम्बन्धी किसी भी किस्म की कोई दिक्कत न आए। बाजवा ने कहा कि एच.डी.एफ.सी. बैंक अपनी ब्रांचों के साथ-साथ एक -एक सहायता काउंटर हर विकास अथारिटी के दफ़्तर में भी खोले।

हर रोज़ शाम के 5 बजे तक यह जानकारी दी जाएगी

भवन निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि उनको हर रोज़ शाम के 5 बजे तक यह जानकारी दी जाये कि दिन में कितने प्लाट मकान मालिकों और कोलोनाईजऱों की तरफ से आवेदन आए हैं और हर शुक्रवार सुबह तक उनको बताया जाये कि कितनों का निपटरा कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कालोनियों, प्लाटों, इमारतों को रेगुलर करवाने का यह आखिरी मौका है और इसके बाद कोई भी कालोनी या प्लाट रेगुलर नहीं किये जाएंगे।

बाजवा ने अनाधिकृत कालोनाईजऱों और प्लाट होल्डरों से अपील की कि वह पंजाब सरकार द्वारा लाई गई इस नई नीति का फ़ायदा उठाते हुए अपने प्लाटों और कालोनियों को रेगुलर करवाएं। यहाँ बताने योग्य है कि विभाग के पास अब तक अनाधिकृत कलोनियों, प्लाटों और इमारतों को रैगूलराईज़ करवाने सम्बन्धी राज्य के विभिन्न शहरों में से 60 के लगभग अर्जियां प्राप्त हुई हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *