दिवाली के मौके पर CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन किए, कहा-दुनिया का बेहतरीन शहर बनेगा अयोध्य़ा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 07 Nov 2018

धनंजय सिंह
डेली संवाद, अयोध्या/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या के दौरे पर हैं. बुधवार को अपने दौरे के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ ने रामजन्म भूमि जाकर रामलला के दर्शन किए. इससे पहले वे हनुमान गढ़ी पहुंचे थे और वहां बजरंग बली के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने अयोध्या को दुनिया के बेहतरीन शहर बनाने की बात कही।

योगी ने कहा कि भगवान श्री राम की एक दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो. इसके लिए चर्चा की है. मूर्ति के स्थापित करने के लिए एक दो जगह भी देखी गई हैं. पूजनीय मूर्ति मंदिर में होगी और दर्शनीय मूर्ति अलग होगी।

अयोध्या को विकसित करने के लिए सरकार के पास कई योजनाएं

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के बारे में सकारात्मक सोच के साथ यहां की आध्यात्मिक गतिविधियों को सामने रख सकें यही मंशा है. अयोध्या की ये के सामने रखने लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं।

उन्होंने कहा कि नंगा तार हटकर अंडरग्राउंड करने के लिए कार्य चल रहा है. स्वच्छता के लिए विशेष अग्रह किया गया है. दुनिया की सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. विकास के सर्वे का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

माता कौशल्या के नाम पर आश्रम

योगी ने कहा कि विधवा और अनाथ बच्चों को लिए एक आश्रम बनाने की योजना है. ये आश्रम माता कौशल्या के नाम पर होगा। सीएम योगी ने कहा अयोध्या हमारी सात धार्मिक पवित्र नगरों में से एक है. ये परम आदर और श्रद्धा का एक प्रमुख केंद्र है. यहां की धार्मिक और सामाजिक और सांस्कृतिक को हमने दुनिया के सामने रखा है।

इससे बहुत अच्छा संदेश पूरी दुनिया में गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की किसी अन्य की सहभागिता भागेदारी को इसके लिए हमने कोरिया को निमंत्रण किया था. कोरिया की प्रथम महिला का अयोध्या आना हमारे लिए गौरव की बात है।

अयोध्या दुनिया के बेहतरीन शहरों में एक होगा

योगी ने कहा कि अयोध्या में विकास के हम हरसंभव कोशिश में लगे हैं. इन योजनाओं को धरती पर व्यवाहरिक धरतल पर उतारने के लिए हमने स्वयं निरक्षण किया है. हमारा विश्वास है कि आने वाले कुछ सालों में दुनिया की एक बेहतरीन नगरी के रूप में स्थापित होगी. इसके जरिए आस पास के इलाकों में विकास होगा. सरयू नदी के पवित्र जल को अविरल बनाने के दिशा में कदम उठा रहे हैं।

हनुमान गढ़ी में योगी ने मत्था टेका

सीएम योगी हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेकने के बाद कनक भवन, सुग्रीव किला और अयोध्या में लगने वाली राम प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण किया. वे अयोध्या के संतों से भी मिल सकते हैं. दिगंबर अखाड़ा में संतों के साथ मिलकर उनकी नाराजगी को दूर करने की कोशिश करेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *