इंस्पैक्टर को पीटने वाले दो आरोपी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, पूर्व मेयर सुरेश सहगल भूमिगत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम के इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को पीटने वाले सुलक्षण शर्मा और सन्नी भारद्वाज को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मेयर सुरेश सहगल अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

शिवराजगढ़ में एक अवैध निर्माण का मौका देखने गए नगर निगम के इंस्पैक्टर दिनेश जोशी से मारपीट कर उसकी सरकारी ड्यूटी में रुकावट डालने के आरोप में पुलिस द्वारा बिल्डिंग मालिक सुलक्षण शर्मा व सन्नी भारद्वाज को गिरफ्तार कर आज ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

अदालत ने इन दोनों को 14 दिन का न्यायिक रिमांड देकर जेल भेजने का हुक्म दिया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूर्व मेयर सुरेश सहगल, सुलक्षण शर्मा व अन्य विरुद्ध नगर निगम इंस्पैक्टर द्वारा उसकी मारपीट कर सरकारी ड्यूटी में रुकावट डालने के आरोप में केस पुलिस डिवीजन नं. 3 में दर्ज कराया गया था।

https://youtu.be/c3KpmKwZdNM

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *