इनकम टैक्स की टीम की सांसद के घर और ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों रुपए के कालाधन का खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आयकर विभाग के छापे में तेलंगाना के सांसद पी श्रीनिवास रेड्डी की कंपनी के पास 60.35 करोड़ रुपये के कालाधन का खुलासा हुआ है. सांसद ने कुल 60.35 करोड़ की अघोषित आय की बात स्वीकार भी कर ली है।

आयकर विभाग ने लगाातर कई ठिकानों पर चार दिनों तक छापेमारी कर कालेधन का खुलासा किया था. जिसके बाद उनसे जवाब-तलब किया था. सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्रीय समिति(टीआरएस) सांसद के ठिकानों से इतनी भारी संख्या में काले धन के खुलासे की काफी चर्चा है।

दरअसल टीआरएस सांसद रियल एस्टेट कंपनी चलाते हैं. उनकी कंपनी ने 60 करोड़ रुपये की अघोषित आय की बात स्वीकार की है. इस साल सितंबर में आयकर विभाग द्वारा कंपनी के खिलाफ कई छापेमारी के बाद उसने यह खुलासा किया है। अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के सांसद पी श्रीनिवास रेड्डी और उनके परिवार के सदस्य एवं साझीदार मेसर्स राघव कंस्ट्रक्शन्स नामक कंपनी के प्रमोटर हैं।

आयकर विभाग ने कंपनी एवं उसके अधिकारियों के हैदराबाद, खमाम, गुंटूर, विजयवाड़ा, ओंगोल और कापड़ा स्थित 16 परिसरों पर 18 सितंबर को छापेमारी की थी। वह छापेमारी चार दिन तक चली थी.अधिकारियों ने बताया कि रीयल स्टेट कंपनी के प्रबंध साझीदार प्रसाद रेड्डी ने अपने बयान में 60.35 करोड़ रुपये की अघोषित आय की बात मानी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *