चंडीगढ़ में घर में घुसकर 22 साल की मॉडल के साथ गन प्वाइंट पर रेप, विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 11 Nov 2018

मॉडल के दोस्त के साथ घर आया था युवक

चंडीगढ़। यहां 22 साल की एक मॉडल के साथ गन प्वाइंट पर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप भी मॉडल के दोस्त के साथ आए युवक ने किया है। यही नहीं, रेप करने पर जब युवती ने विरोध किया तो उक्त युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-63 स्थित एक मकान में युवती से गन प्वाइंट पर दुराचार हुआ है। पुलिस पीसीआर और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए अपने बयान में मूलरूप से हिमाचल की रहने वाली पीड़िता ने बताया है कि वह चंडीगढ़ सेक्टर-63 में किराए के मकान में रहती है।

 पीड़िता के मुताबिक उसके घर पर शुक्रवार देर रात चार लड़के आए, जिनमें से वह एक को जानती थी, जबकि अन्य युवकों के बारे में उसे पता नहीं था। घर में थोड़ी देर रुकने के बाद एक परिचित और दो अन्य युवक उसकी रूममेट के साथ बाहर निकल गए। इसी बीच घर में रुके आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया और गन प्वाइंट पर लेकर डराने-धमकाने लगा।

विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया

इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता पहले चंडीगढ़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वारदात के बाद पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

वारदात के बाद पुलिस ने जब युवती के घर आए उन लड़कों के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। पुलिस इन नंबरों की लोकेशन सर्च कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद और अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी की सोशल मीडिया पर तलाश की तो फेसबुक पर पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *