पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी को लेकर अड़े निगम अफसर, निगम के सभी दफ्तरों को जड़ा ताला, पंजाब भर में हड़ताल करने की घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read

महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर

पूर्व मेयर सुरेश सहगल द्वारा बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को पीटने और गाली देने के मामले में चार दिनों से स्थगित हड़ताल आज से फिर शुरू हो गई है। दीवाली से पहले पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा के आश्वासन के बाद अफसरों ने हड़ताल स्थगित कर दी थी। लेकिन रविवार शाम तक सहगल की गिरफ्तारी न होने के कारण निगम अफसर आज फिर से हड़ताल पर चले गए।

सोमवार को नगर निगम का दफ्तर खुलते ही सभी अफसर औऱ मुलाजिम एकजुट हो गए। एटीपी लखबीर सिंह, इंस्पैक्टर रूपिंदर सिंह टिवाणा, अजीत शर्मा और दिनेश जोशी ने कहा कि जब तक पूर्व मेयर सुरेश सहगल को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक कोई काम नहीं होगा। सभी ने मिलकर खुले दफ्तरों को बंद करवा दिया। इस दौरान सहगल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी हुआ।

पंजाब के दूसरे निगमों के अफसर भी करेंगे हड़ताल

हड़ताल पर बैठे नगर निगम के अफसरों ने कहा है कि अगर 24 घंटे में सुरेश सहगल को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो पंजाब के अन्य नगर निगमों के अफसर हड़ताल पर जाएंगे। इसका फैसला सभी यूनियनों ने मिलकर किया है।

यह है मामला

नगर निगम के इंस्पैक्टर दिनेश जोशी रविवार के दिन रियाजपुरा में अवैध इमारत का काम रुकवाने पहुंचे थे। वहां उस वक्त पूर्व मेयर सुरेश सहगल और इमारत मालिक सुलक्षण शर्मा ने इंस्पैक्टर दिनेश जोशी की पिटाई कर दी। इस मामले की वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद अफसरों ने हड़ताल कर गिरफ्तारी की मांग शुरू की। पुलिस ने सुलक्षण शर्मा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन सुरेश सहगल अभी भी पुलिस से दूर हैं। 

VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’

https://youtu.be/c3KpmKwZdNM

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *