जालंधर के विकास कामों को लेकर विधायकों का बड़ा बयान, कहा – स्मार्ट सिटी में सबकुछ मिलेगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 13 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

विधायक सुशील रिंकू, परगट सिंह, राजिंदर बेरी और बावा हैनरी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया है। चारों विधायकों ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अगुवाई में पंजाब सरकार शहर के योजनाबद्ध विकास करने के लिए वचनबद्ध है। इसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभाएगा।

विधायकों ने कहा कि शहर के संपूर्ण विकास की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। शहर में आपातकालीन सेवाएं जैसे पुलिस, अग्निशमन और अन्यों को नियंत्रण करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

इस तरह शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था के द्वारा यातायात की समस्या को नियंत्रण करने को विश्वसनीय बनाया जाएगा और सार्वजनिक यातायात प्रणाली को और मजबूत करने के लिए स्मार्ट बसें शुरू की जाएगी।

ये मिलेंगी सुविधाएं

  • सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर प्लाट
  • सडक सफ़ाई वाली मशीनों
  • सुरक्षा, अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा और सेवाएं
  • हरे भरे क्षेत्रों का विकास
  • लोगों की सुविधा के लिए सीटी स्टेशनों पर एस्केलेटरों की स्थापना
  • स्मार्ट सडकें, स्मार्ट पार्किंग
  • कुदरती संकट प्रबंधन योजना
  • शौचालओं का निर्माण
  • फाइबर ओपटिकस, सी.एन.जी.आटोज, ई-रिक्शा
  • ट्रैफिक सिग्नल, साइकिल रास्ता, पैदल चलने वालों के लिए सुविधा
  • जी.आई.एस.मैपिंग, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट
  • पौधे लगाने के साथ सिवरेज रीसाइकलिंग मशीनों

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *