श्वेत मलिक का एक और प्रयास रंग लाया, 200 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनेगा अमृतसर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 14 Nov 2018
  • पाँच नए प्लेटफार्म का निर्माण कार्य जारी, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

  • श्वेत मलिक ने विकास कामों का लिया जायजा

डेली संवाद, अमृतसर 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा संसद श्वेत मलिक आज अमृतसर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो के निरिक्षण के लिए पहुँचें। मलिक के प्रयासों की बदौलत केन्द्रीय सरकार से अमृतसर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए मिले 200 करोड रुपयों से सर्व सुविधा सम्पन्न वर्ल्ड क्लास स्टेशन बन रहा है।

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने पहुँचे श्वेत मलिक ने कहा कि आजादी के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सिर्फ पाँच प्लेटफार्म थे, इसी कारण जहाँ नई गाडियां अमृतसर को नही मिल पा रही थी और मानावाला पर गाडियां प्लेटफार्म खाली होने के इंतज़ार मे 1 घंटा खडी रहती थी।

अमृतसर में पाँच नये प्लेटफार्म बनाए जा रहे

मलिक ने कहा कि 90% जनता रेलवे से सफर करती है और आम जनता की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन का विकसित होना बहुत जरूरी है। इन्ही सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए अमृतसर मे पाँच नये प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं, जिसमे दौ नये प्लेटफार्म अमृतसर मे और तीन नये प्लेटफार्म छहाटा रेलवे स्टेशन पर बनाये जा रहे है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष आनन्द शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा बलदेव राज चावला, राजेन्द्र मोहन सिंह छीना, प्रदेश सचिव राकेश गिल, सुरेश महाजन, केवल कुमार, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, महासचिव अनुज सिक्का, उपाध्यक्ष राजेन्द्र महाजन पप्पू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी डा हरविंद्र सिंह संधू, जनार्दन शर्मा, पवन खन्ना, अजय अरोड़ा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *