पंजाब में डाक्टरों को उनके घर के नजदीक ही मिलेगी पोस्टिंग, नए स्पैशलिस्ट्स बैच भी शामिल होगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 14 Nov 2018

सेहत मंत्री ब्रहम मोहिंद्रा ने 306 नव -नियुक्त मैडीकल अफसरों को नियुक्ति पत्र बांटे

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब हैल्थ सिस्टम निगम के ऑडीटोरियम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा द्वारा 306 नव -नियुक्त एम.बी.बी.एस. डाक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। ब्रह्म मोहिंद्रा ने नव-नियुक्त डॉक्टरों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह आज बहुत ख़ुशी और राहत महसूस कर रहे हैं कि 306 डाक्टरों का नया बैच स्वास्थ्य विभाग का परिवार बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 16 मार्च, 2017 को स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभाला तो उनको विभाग की स्थिति देख कर बहुत हैरानी हुई कि यहां बड़ी संख्या में स्पैशलिस्ट डाक्टरों, मैडीकल अफसरों, ए.एन.एमज़. और पैरामेडिकल स्टॅाफ की कमी थी। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से सबसे पहले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के खाली पड़े पदों को भरने की ओर ध्यान दिया गया और वह आज मैडीकल अफसरों के आने पर संतुष्टि महसूस कर रहे हैं।

मिशनरी भावना के साथ स्वास्थ्य सेवाएंं मुहैया करवाए डाक्टर

उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त डाक्टर राज्य के लोगों को मिशनरी भावना के साथ स्वास्थ्य सेवाएंं मुहैया करवाने के लिए तैयार हैं जिससे राज्य के गरीब और दबे-कुचले लोगों के दुख दर्द दूर होंगे। बेसिक वेतन मिलने के कारण पहले यह डाक्टर सरकारी नौकरी में आने से कतराते थे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के इस तरह के हैरानीजनक फ़ैसलों के कारण कोई भी डाक्टर बेसिक वेतन पर सरकारी नौकरी करने का इच्छुक नहीं था। जिसके उपरांत उनकी तरफ से यह मामला मुख्यमंत्री पंजाब के ध्यान में लाया गया और इस संबंधी वित्त मंत्री के साथ कई मीटिंगें भी की गई और अब मंजूरी मिलने के बाद यह डाक्टर पूरे वेतन पर भर्ती किये गए हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *