एसे हैं जालंधर के ‘राजा’: रोड स्वीपिंग मशीन से एलर्जी, मशीन के मुलाजिमों से हमदर्दी, पढ़ें मेयर का खत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 15 Nov 2018

महाबीर सेठ 
डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के मेयर जगदीश राजा और कांग्रेसियों को रो़ड स्वीपिंग मशीन से एलर्जी है, लेकिन मशीन के साथ काम करने वाले मुलाजिमों के साथ पूरी हमदर्दी है। जिससे हाउस के प्रस्ताव रद्द होने के बाद भी मेयर जगदीश राजा ने सरकार को चिट्ठी लिख कर रोड स्वीपिंग मशीन के साथ काम करने वाले 50 मुलाजिमों को नौकरी पर रखने की सिफारिश की है।

पूर्व मेयर सुनील ज्योति का बड़ा आरोप, कहा- शहर की स्थिति बदहाल, फेल हो गए हैं जगदीश राजा

रोड स्वीपिंग मशीन अकाली-भाजपा सरकार के समय मेयर रहे सुनील ज्योति ने शुरू की थी। तब मशीन के जरिए शहर की मुख्य सड़कों समेत चुनिंदा सड़कों की सफाई और धुलाई की जा रही थी। इसका तब विपक्ष के नेता रहे जगदीश राजा और कांग्रेसियों ने विरोध किया था। कांग्रेस ने इसमें करोड़ों रुपए का करप्शन बता कर खारिज किया था।

पढ़ें मेयर जगदीश राजा की पूरी चिट्ठी

एसे हैं जालंधर के 'राजा': रोड स्वीपिंग मशीन से एलर्जी, मशीन के मुलाजिमों से हमदर्दी, पढ़ें मेयर का खत

अब जब जगदीश राजा मेयर बन गए तो सबसे पहले रोड स्वीपिंग मशीन पर सरकार की बिजली गिरी। रोड स्वीपिंग मशीन प्रोजैक्ट में करप्शन बताकर इसे बंद करवा दिया गया। नतीजन पिछले कई महीने से रोड की सफाई बंद है। जिससे रोड किनारे कूड़े और कचरे का ढेर लगा हुआ है।

डायरैक्टर को मेयर ने लिखी चिट्ठी

इसी का हवाला देते हुए मेयर जगदीश राजा ने निगम हाउस में 50 मुलाजिमों की भर्ती करने का प्रस्ताव पारित कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा था। लेकिन सरकार ने इसे वित्त विभाग का मामला बता कर खारिज कर दिया। लेकिन मेयर जगदीश राजा ने अब एक बार फिर से स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर को चिट्ठी लिख कर कहा है कि सड़कों की सफाई के लिए इसकी मंजूरी दी जाए।

मेयर जगदीश राजा ने चिट्ठी में लिखा है कि रोड स्वीपिंग मशीन प्रोजैक्ट बंद होने के बाद सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। जिसके चलते धूल मिट्टी और कूड़ा कचरा सड़क किनारे जमा है। चिट्ठी में यह स्पष्ट लिखा गया है कि जो मुलाजिम रोड स्वीपिंग मशीन के साथ काम करते थे, उन्हीं 50 मुलाजिमों को नौकरी पर रखा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *