जब महिला सांसद हाथ में अंडरवियर लेकर पहुंची पार्लियामेंट, लेडीज अंडरवियर को लेकर सदन में हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 15 Nov 2018

डबलिन। आयरलैंड में बलात्कार के एक आरोपी को रिहा करने के विरोध में सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। दरअसल अदालत में आरोपी के वकील ने पीड़िता के अंडरवेअर को अहम सबूत के तौर पर पेश किया था और इसे सहमति से सेक्स का मामला बताया था।

इसके खिलाफ महिलाएं अपने-अपने अंडरवेअर की तस्वीरों को #ThisIsNotConsent (यह सहमति नहीं है) हैशटैग के साथ ट्वीट कर रही हैं। आयरलैंड की सांसद रूथ कॉपिंगर ने तो सदन में अंडरवेअर लहराकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

जब महिला सांसद ने सदन में लहराया अंडरवेअर

‘पीड़िता को ही दोषी ठहराने’ की मानसिकता का विरोध करने के लिए आयरलैंड की महिला सांसद रूथ कॉपिंगर सदन में नीले रंग का थॉन्ग (लेस वाला अंडरवेअर) लेकर पहुंची। उन्होंने ट्रायल के दौरान कोर्ट में पीड़िता का अंडरवेअर दिखाए जाने का तीखा विरोध करते हुए कहा, ‘यहां थॉन्ग दिखाना शर्मसार करने वाला हो सकता है…लेकिन सोचना होगा कि जब एक महिला के अंडरवेअर को कोर्ट में दिखाया गया तो उसे कैसा लगा होगा।’

यह है पूरा मामला

17 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार के मामले में कोर्क की एक अदालत ने 6 नवंबर को 27 वर्षीय आरोपी को बरी कर दिया था। ट्रायल के दौरान अपनी फाइनल दलीलें पेश करते हुए आरोपी की वकील एलिजाबेथ ओ’कोनल ने कोर्ट में थॉन्ग को पेश करते हुए कहा था, ‘क्या यह सबूत काफी नहीं है कि पीड़िता आरोपी के प्रति आकर्षित थी और वह किसी से मिलने या किसी के साथ के लिए पूरी तरह तैयार थी।

आपको यह देखना पड़ेगा कि वह किस तरह का ड्रेस पहने हुए थी। वह एक लेस फ्रंट वाला थॉन्ग पहनी हुई थी।’ बचाव पक्ष की वकील ने इसे सहमति से सेक्स का मामला बताया था। बाद में कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। इस फैसले के बाद से ही आयरलैंड में ‘विक्टिम-ब्लेमिंग’ के खिलाफ सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है। जगह-जगह रैलियां हो रही हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *