शास्त्री मार्केट के प्रधान परमिंदर सिंह काला और उसके बेटे पर ठगी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 190 शब्द|📅 15 Nov 2018

विष्णु, डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के शास्त्री मार्किट एसोसिएशन के प्रधान परमिंदर सिंह काला और उसके बेटे प्रभजोत सिंह को पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने मिलकर गुरबचन सिंह से प्रापर्टी के नाम पर 57 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

थाना नई बारादरी के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि छोटी बारादरी के रहने वाले गुरबचन सिंह ने परमिंदर सिंह काला और उनके बेटे प्रभजोत के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक गुरबचन सिंह ने कमल पैलेस रोड पर स्थित अपनी एक बिल्डिंग का परमिंदर सिंह काला के साथ सौदा किया था। काला ने आधे पैसे देकर बयाना करवा लिया था और बाकी पैसे देकर कुछ महीने बाद रजिस्ट्री करवाने की बात कही थी।

आरोप है कि काला ने बिल्डिंग में टायरों का कारोबार शुरू कर दिया। लेकिन जब रजिस्ट्री का समय आया तो प्रधान काला मुकर गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की, इसके बाद काला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *