डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के राजनीतिक सचिव करणपाल सेखों का आकस्मिक निधन हो गया है। वे अपने परिवार के साथ मिस्र घूमने गए थे। वहीं उनकी अचानक मौत हो गई।
मुख्यमंत्री के प्रैस सचिव विमल सुंबली ने ट्वीट करके करणपाल सिंह सेखों की मौत की जानकारी दी।करणपाल सेखों अपने निजी दौरे पर मिस्र गए थे। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली।